मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों के अनुसार यह किस्त 10 फरवरी 2025 तक जारी की जा सकती है। इससे करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि ट्रांसफर करती है।
लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर करती है. पहले इस योजना में 1000 रुपए महीने मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपए महीने कर दिया गया है. इस तरह से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2025
एमपी की लाडली बहना योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने वाली एक प्रमुख पहल है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1250 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं अब लाभार्थी महिलाओं को 21वीं किस्त का इंतजार है।
एमपी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्रता मानदंड
निवास : मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा : 21 से 60 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)।
आय : परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम।
परिवार के सदस्य : कोई सरकारी कर्मचारी/करदाता नहीं होना चाहिए।
कृषि भूमि : 5 एकड़ से अधिक नहीं होनी चाहिए।
अन्य योजनाएं : किसी अन्य पेंशन योजना में ₹1250 से कम प्राप्त करने वाली महिलाएं पात्र।
आवश्यक दस्तावेज
- समग्र आईडी (अनिवार्य)
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण (राशन कार्ड/वोटर आईडी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना किस्त का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया
ऑनलाइन स्टेटस चेक करें:-
लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर/समग्र आईडी दर्ज करें।
ओटीपी सत्यापन करें।
किस्त स्थिति और भुगतान इतिहास देखें।
PFMS पोर्टल के माध्यम से:-
PFMS पोर्टल पर जाएं।
Know Your Payments सेक्शन चुनें।
बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
लाडली बहना योजना का भुगतान विवरण चेक करें।