Rajasthan Driver Syllabus 2025 In Hindi PDF Download : राजस्थान वाहन चालक भर्ती सिलेबस जारी कर दिया गया है. यहाँ पर हम राजस्थान वाहन चालक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान ड्राइवर सिलेबस 2025 और परीक्षा पैटर्न के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें. अभ्यर्थी राजस्थान ड्राइवर भर्ती का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं. Rajasthan Driver Syllabus 2025 In Hindi का संपूर्ण सिलेबस नीचे दिया गया है –
Rajasthan Driver Syllabus 2025 : Overview
Organization Name | Rajasthan Subordinate & Ministerial Services Selection Board (RSMSSB) |
Name of Post | Vehicle Driver (वाहन चालक) |
Total Post | 2756 |
Type of Questions | Objective Type (MCQs) |
Exam Duration | 2 Hours |
Number of Questions | 120 |
Negative Marking | 1/3 Mark |
Job Location | Rajasthan |
Category | Syllabus |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Driver Exam Pattern 2025
राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा पैटर्न 2025 नीचे दिया गया है –
- अधिकतम अंक: 200
- प्रश्नों की संख्या: 120
- पेपर की अवधि : 2 घंटे
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रकार के होंगे।
- सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे।
- नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
- न्यूनतम अर्हक अंक विभागीय नियमों के अनुसार होंगे।
- पेपर का स्तर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक परीक्षा के स्तर का होगा।
क्र.स. | विषय | प्रश्न | समय |
1. | सामान्य हिंदी | 30 | 2 घंटे |
2. | सामान्य अंग्रेजी | 15 | |
3. | सामान्य ज्ञान :- | 50 | |
भूगोल | 10 | ||
इतिहास कला एवं संस्कृति (राजस्थान) | 10 | ||
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था | 10 | ||
सामान्य विज्ञान | 05 | ||
सम-सामयिक घटनाएं | 10 | ||
बेसिक कंप्यूटर | 05 | ||
4. | सामान्य गणित | 25 | |
कुल | 120 |
Rajasthan Driver Syllabus 2025 In Hindi PDF Download – Subject Wise
राजस्थान वाहन चालक सिलेबस 2025 विषयवार नीचे दिया गया है –
सामान्य हिन्दी
संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि- अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द- शुद्धि वाक्य शुद्धि (वर्तनी सम्बन्धित अशुद्धि को छोड़कर वाक्य से सम्बन्धित अशुद्धियाँ), काल के प्रकार (भेद), मुहावरे एवं लोकोक्ति, अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द, कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान (यथा कार्यालय पत्र कार्यालय आदेश, अधिसूचना, विज्ञप्ति, ज्ञापन, परिपत्र, निविदा एवं अर्द्धशासकीय पत्र इत्यादि)।
English
Tenses / Sequence of Tenses, Voice : Active and Passive, Narration Direct and Indirect, Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative, Exclamatory and Vice- Versa, Correction of sentences, words wrongly used, Use of articles and determiners, prepositions, punctuation, Translations of Simple (Ordinary / Common) Sentences from Hindi to English and Vice- Versa, Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
भूगोल
राजस्थान- स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि।
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति
ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियाँ इत्यादि।
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष सन्दर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति रू राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि।
सामान्य विज्ञान
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं
खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधी मुद्दे इत्यादि। राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि।
कंप्यूटर
कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि।कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन – एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉईट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि।
गणित
महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्त्य, औसत, लाभ-हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एंव दूरी, आँकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि।
Rajasthan Driver Syllabus PDF Download
राजस्थान ड्राइवर सिलेबस 2025 PDF – Frequently Asked Questions (FAQs.)
राजस्थान ड्राइवर सिलेबस 2025 कैसे डाउनलोड करें ?
राजस्थान ड्राइवर सिलेबस 2025 पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऊपर उपलब्ध करवा दिया गया है.
राजस्थान ड्राइवर परीक्षा में किस किस विषय से प्रश्न पूछे जाते है ?
सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और सामान्य गणित.
क्या, राजस्थान ड्राइवर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी ?
हाँ, राजस्थान वाहन चालक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी.