Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana: मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2025

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के कल्याण के लिए एक योजना की शुरूआत की गई है। हम आपको बता दे कि इस योजना के माध्यम से सभी किसानों को फायदा पहुंचाया जाएगा। जिससे कि उनको खेती करने में कोई भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए हमारे साथ आखिर तक पढ़े इस लेख को जरूर पढ़ें।

आप भी जानते होंगे कि किसानों को अपने जीवन काल में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी किसानों के कल्याण के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अपने खेती की सिंचाई के लिए 50% सब्सिडी पर 3 हॉर्स पावर की उच्च क्षमता वाला कृषि पंप का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा। जिससे किसान अपने खेतों के लिए अच्छे से सिंचाई कर सकते हैं और अपनी खेती को और आगे बढ़ा सकते हैं।

इस कनेक्शन से किसान आसानी से अपने खेतों के लिए सिंचाई कर सकते हैं एवं उसका अच्छे से लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन पिछले साल सितंबर के महीने में किया गया था।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2025

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि किसानों को अपनी खेती के लिए सिंचाई करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। पानी की कमी और सिंचाई  में कमी आदि के कारण वह अपने खेतों की अच्छे से सिंचाई नहीं कर पाते थे। तो इसी समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना को 2 साल तक जारी रहेगी। इस योजना के माध्यम से राज्य के पात्र किसानों को पूरे 50% अनुदान राशि 3 पर HP या उससे अधिक क्षमता का कृषि पंप कनेक्शन दिया जाएगा। राज्य भर में कृषि पंप को चलाने के लिए 200 मीटर के दायरे में 11KB का ट्रांसफार्मर लगाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी किसानों को सिंचाई के लिए मदद करना है। जानकारी के लिए बता दे कि पिछले साल की तरह इस साल भी सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पूरे 10,000 से अधिक पंप लगाने का लक्ष्य बनाया है। जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना की विशेषता और फायदे

इस योजना के अंतर्गत कृषि क्षेत्र की सिंचाई के लिए सरकार किसानों को 50% सब्सिडी पर 3 हॉर्स पावर से भी अधिक कृषि पंप कनेक्शन प्रदान करेगी।

आपको बता दे कि इस पंप को चलाने के लिए 200 मीटर के दायरे में 11KB में एक ट्रांसफर स्थापित करेगी।

इस योजना में किसानों को लागत का राशि 50% अनुदान दिया जाएगा। इसमें 40% राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी एवं 10% राशि बिजली बिल विवरण कंपनी के द्वारा दी जाएगी। बाकी शेष 50% राशि किसान समूह को देनी होगी।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ किसान और किसान समूह को ही दिया जाएगा।
  • नए ट्रांसफार्मर और पंप कनेक्शन स्थापित करने के लिए किसानों के पास कृषि भूमि होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड कॉपी
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • भूलेख या खेत की दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • बिजली बिल

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के लिए आवेदन आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं। लेकिन हम आपको नीचे ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

  • सबसे पहले आप किसान कल्याण और किसान विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको एक कृषि का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब इस फॉर्म में सभी जानकारी को अच्छे से भर दें।
  • फिर अंत मे आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दे।

आधिकारिक वेबसाइट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group