MP Board 10th 12th Result 2026 Name Wise: मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई। छात्र अब अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आसानी से चेक कर सकते हैं और डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
16 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा, बड़ी संख्या में रहा शामिल
इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कुल 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार छात्र कक्षा 10वीं के थे, जबकि करीब 7 लाख छात्र कक्षा 12वीं परीक्षा में शामिल हुए। इतने बड़े स्तर पर आयोजित परीक्षा के बाद अब छात्रों को अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे करें MP Board Result 2026 चेक
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in या mponline.mpbse.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर “Exam Results” सेक्शन में जाकर कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
DigiLocker पर भी उपलब्ध है डिजिटल मार्कशीट
छात्र अपने रिजल्ट को DigiLocker के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करना होगा या उसकी वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद एजुकेशन सेक्शन में जाकर MPBSE का चयन करना होगा। फिर संबंधित कक्षा की मार्कशीट पर क्लिक कर रोल नंबर दर्ज करते ही डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
मोबाइल ऐप के जरिए भी तुरंत मिल जाएगा रिजल्ट
एमपी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी है। छात्र MPBSE का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद कुछ ही सेकंड में उनका रिजल्ट मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
SMS के जरिए भी घर बैठे देखें रिजल्ट
जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए कक्षा 10वीं के छात्र अपने मोबाइल में MPBSE10 लिखकर स्पेस के बाद रोल नंबर दर्ज करें, जबकि 12वीं के छात्र MPBSE12 लिखकर रोल नंबर दर्ज करें और इसे 56263 नंबर पर भेज दें। कुछ ही समय में रिजल्ट SMS के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
MP Board 10th Class Result 2026 – Server I | Server II | Server III | Server IV
MP Board 10th Class Result 2026 – Server I | Server II | Server III | Server IV
छात्रों के लिए जरूरी सलाह, मार्कशीट जरूर करें सुरक्षित
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके सुरक्षित रखें। भविष्य में एडमिशन या अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए यह बेहद जरूरी दस्तावेज होता है। साथ ही किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

